राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2020 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2020 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इसी वर्ष होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खुद बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी और प्रयास किया जा रहा है कि यह परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाए।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले वर्ष अक्टूबर में वर्ष 2025 की सभी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी थीं। हालांकि, पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है, जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट दिया है।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने 12 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि "पटवारी भर्ती परीक्षा दिए हुए तिथि को होगी, प्रयास है कि परीक्षा एक ही पारी में हो। 2020 पदों के लिए अगले हफ्ते नोटिफिकेशन जारी करने की योजना है। आवेदन प्रक्रिया में कुछ टेक्निकल इश्यू को हल किया जा रहा है।"

10 व 11 मई को होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले वर्ष अक्टूबर में जारी परीक्षा कैलेंडर में बताया था कि पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।

#RajasthanPatwariExam #PatwariRecruitment #RajasthanSSC #AlokRaj #ExamUpdate #RajasthanNews

G News Portal G News Portal
293 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.