कोटा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटा इकाई द्वारा आगामी 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा शहर के रोटेदा रोड स्थित प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल से शुरू होगी और मनोज टॉकीज चौराहे पर जाकर समाप्त होगी।
शहर जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा के पूर्व सदस्य नितिन खत्री ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित होगी। इस यात्रा में बीजेपी के कई बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिनके शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रभक्ति के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
#तिरंगायात्रा #बीजेपीकोटा #ऑपरेशनसिंदूर #स्वतंत्रतादिवस #राष्ट्रप्रेम
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.