गंगापुर सिटी में भाजयुमो ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

गंगापुर सिटी में भाजयुमो ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

गंगापुर सिटी। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने उदेई मोड़ सर्किल पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर यह राष्ट्रीय पर्व मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने किया।

तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया, और सभी कार्यकर्ताओं ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नागेश कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा, "भारत अपने सच्चे गणतंत्र के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है, जहां हर व्यक्ति को रोजगार मिले, कोई भूखा न सोए और राष्ट्र निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहे।"

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजयुमो के युवा नेता रवि कुमार शर्मा, सत्या पंडित, डॉ. गौरव पंडित, देव त्रिवेदी अमरगढ़िया, ऋषि राज जैन, मोहित उपाध्याय, कुलदीप चौबे, हर्ष चौबे, दीपक मीना, अमित भारद्वाज सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखें विडियो लिंक पर क्लिक करें 
https://youtu.be/ryPjeSlK4wU

#गणतंत्रदिवस #भाजयुमो #गंगापुरसिटी #एकभारतश्रेष्ठभारत

G News Portal G News Portal
131 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.