टोडाभीम में रिश्तों का खून: पारिवारिक विवाद में चाचा ने भाई की हत्या की, पुत्र और बहू घायल

टोडाभीम उपखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत करीरी में रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें घरेलु विवाद को लेकर चाचा ताऊ के दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे भाई  को  चाकू ओर सरिया से हमला कर हत्या कर दी जबकि मृतक का बेटा ऋषिकेश मीणा  और पुत्रवधू अनीता मीणा  बुरी तरह घायल हुए है जिसका उपचार टोडाभीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। 

घटना बीती रात की है परिवार खाना खा रहा था इसी बीच चाकू, सरियों हथियार से आरोपियों ने मृतक विजयसिंह मीणा उसकी पुत्रवधू 6 माह की गर्भवती अनीता,  बेटा ऋषि मीणा पर हमला किया जिसमें विजयसिंह की टोडाभीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि ऋषि और पुत्रवधू अनीता का  टोडाभीम स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है घटना की जानकारी मिलते ही टोडाभीम डिप्टी  मुरारीलाल मीणा , थाना अधिकारी कैलाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने  कई टीमों का गठन कर हत्या के  दोआरोपियों को गिरफ्तार कर, उन आरोपियों की कोशिश में जुटी हुई है

 घटना से पूरे करीरी गांव में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है दोनों परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा जिसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता।

मृतक के पुत्र ऋषिकेश मीणा ने टोडाभीम थाने में हत्या के आरोपियों की के खिलाफ मामला दर्ज कराया,
मृतक विजय सिंहका टोडाभीम सामुदायिक स्वास्थ्यकेद्र में चिकित्सकों की टीम ने सबका पोस्टमार्टम कर शव  परिजनों को सुपुर्द करदिया गया

G News Portal G News Portal
461 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.