भरतपुर (राजस्थान)। जिले के हलैना क्षेत्र स्थित हतिजर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प और पथराव (लाठी-भाटा जंग) में 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से आठ जनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह विवाद गांव के बाहर लगे एक धार्मिक मेले में शुरू हुआ। मेले में दरोगा और अंकित के परिवारों के बच्चों के बीच पहले मारपीट हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय बच्चों को शांत कराकर घर भेज दिया था।
हालांकि, दरोगा पक्ष ने आरोप लगाया है कि बाद में अंकित ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इकट्ठा किया। वे धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर दरोगा के घर में घुस गए और उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसके बाद यह हिंसक झड़प शुरू हो गई।
बच्चों के बीच हुए इस मामूली से विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में दरोगा पक्ष के 20 लोगों को चोटें आई हैं।
वहीं, अंकित पक्ष के 5 लोगों के भी चोट आई है।
ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को भरतपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
#BharatpurViolence #HatijarVillage #लाठीभाटाजंग #Halena #भरतपुर #LawAndOrder
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.