बौली: पुलिस थाना बौली ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार अवैध बजरी खनन की सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
साहबुद्दीन पुत्र जस्सू खान, निवासी महुवा खुर्द, थाना मालाखेड़ा।
धर्मराज पुत्र रामप्रसाद बैटवा, निवासी देवली, थाना बौली।
शेर सिंह पुत्र बसराम गुर्जर, निवासी खिजरनी, पुलिस थाना बौली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से अवैध बजरी खनन के कार्य में लिप्त थे, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है और उनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बौलीपुलिस #अवैधबजरीखनन #गिरफ्तारी #अपराधपरनियंत्रण #राजस्थानपुलिस #बौली #कानूनव्यवस्था #IllegalMining #CrimeNews #RajasthanPolice #Boli
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.