बौली: निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन

बौली: निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन

बौली : निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ बौली क्षेत्र के मजदूरों और पेट्रोल पंप संचालकों ने आज बकाया भुगतान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा पर बौली क्षेत्र के मजदूरों और पंप संचालकों का लगभग दो से ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। गौरतलब है कि निवाई के पूर्व विधायक के क्षेत्र में पत्थर की खदानें संचालित हैं, और इन्हीं खदानों में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान रुका हुआ है।

पेट्रोल पंप संचालक महेंद्र पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक बैरवा पर यह बड़ी राशि बकाया है, जिससे मजदूर और अन्य लोग गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध दर्ज कराया। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ न्यायालय में याचिका भी दायर की है और बौली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करा रखा है। इसके बावजूद अब तक उनके बकाया भुगतान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

#बौली #प्रशांतबैरवा #मजदूरआंदोलन #बकायाभुगतान #निवाई #विरोधप्रदर्शन #राजस्थानराजनीति #Boli #PrashantBairwa #LabourProtest #OutstandingPayment #Niwai #RajasthanPolitics

G News Portal G News Portal
307 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.