बौंली (सवाई माधोपुर)। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता IPS के निर्देशन में बौंली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का नाम विनोद पुत्र कमलेश मीना है और वह गंभीरा पुलिस थाना मलारना डूंगर का निवासी है। उसे प्राणघातक हमले के एक मामले में 3 साल से तलाश थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है।
#बौंली_पुलिस #गिरफ्तारी #इनामी_अपराधी #प्राणघातक_हमला #अपराध #राजस्थान_पुलिस #सवाई_माधोपुर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.