मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, छोटे जिलों को खत्म करने पर हो सकता है फैसला

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, छोटे जिलों को खत्म करने पर हो सकता है फैसला

जयपुर – राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें सबसे प्रमुख सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का मुद्दा है। इसके अलावा, अशोक गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए छोटे नए जिलों को खत्म करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

बैठक शुरू होने के आधे घंटे बाद, यानी दोपहर 2:30 बजे CMO में मंत्रिपरिषद की बैठक भी शेड्यूल है। बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक घोषणा इस बैठक के बाद की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, भजनलाल सरकार एजुकेशन और मेडिकल डिपार्टमेंट में ट्रांसफर पॉलिसी को अंतिम रूप देने पर विचार कर रही है, और इस पर भी आज की बैठक में कोई निर्णायक कदम उठाया जा सकता है।

बैठक में छोटे जिलों को खत्म करने पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। जिन जिलों को खत्म करने की संभावना है, उनमें सांचौर, खैरथल, तिजारा, शाहपुरा, गंगापुरसिटी, दूदू और केकड़ी शामिल हैं। इन जिलों के रिव्यू को लेकर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार के भीतर इन जिलों को खत्म करने पर सहमति बन चुकी है, और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर छोड़ा गया है।

इससे पहले, आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा संभाग के भाजपा विधायकों के साथ सीएम आवास पर संवाद किया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज की कैबिनेट बैठक को लेकर प्रदेशभर में हलचल है, और जनता को इस बैठक के फैसलों का बेसब्री से इंतजार है।

G News Portal G News Portal
544 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.