सौलर कनेक्शनों के रजिस्ट्रेशन के लिए चिन्हित गांवों में लगेंगे शिविर

सौलर कनेक्शनों के रजिस्ट्रेशन के लिए चिन्हित गांवों में लगेंगे शिविर

सवाई माधोपुर, 13 अगस्त 2025: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी "आदर्श सौर ग्राम योजना" के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में सौर ऊर्जा के प्रसार के लिए विशेष पहल की जा रही है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण विकास पर केंद्रित है, जिसका लक्ष्य देश के प्रत्येक जिले में 5,000 से अधिक आबादी वाले गांवों को मॉडल सौर ग्राम के रूप में विकसित करना है।

अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, बी.एल. मीना ने बताया कि इस योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा सवाई माधोपुर जिले के 11 गांवों को आदर्श सौर ग्राम के लिए चिन्हित किया गया है। इन गांवों में मलारना चौड़, मलारना डूंगर, पिपलदा, शिवाड़, सारसोप, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, कुस्तला, सूरवाल, खिलचीपुर एवं छाण शामिल हैं। उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीनस्थ इन चिन्हित गांवों में विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक सौर कनेक्शनों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

मीना ने बताया कि इन शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। 14 अगस्त को मलारना चौड़, पिपलदा, शिवाड़, सारसोप, सूरवाल एवं छाण में शिविर लगेंगे। 19 अगस्त को मलारना डूंगर एवं खिलचीपुर में, 21 अगस्त को भगवतगढ़ एवं चौथ का बरवाड़ा में, और 22 अगस्त को कुस्तला में संबंधित कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सौर कनेक्शनों के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिविरों में सभी सहायक अभियंता संबंधित सरपंच, सौर वेंडर, ग्राम सेवक एवं फीडर इंचार्जों की उपस्थिति आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, चिन्हित गांवों में अधिक से अधिक सौर संयंत्र स्थापित करवाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने और पंजीकरण की सूचना वृत्त कंट्रोल रूम में दर्ज करवाने पर भी जोर दिया गया है। यह पहल जिले में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#सौरग्रामयोजना #सवाईमाधोपुर #नवीकरणीयऊर्जा #सौरऊर्जा #ग्रामविकास #बिजलीविभाग #आदर्शग्राम #हरितऊर्जा

G News Portal G News Portal
170 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.