कोटा। रेलवे अस्पताल में गेट के पास मंगलवार को डॉक्टर रोहतगी और नर्सिंगकर्मी दुलीचंद की कार आपस में भिड़ गई। यह घटना दोपहर को करीब 2:30 बजे उस समय हुई जब रोहतगी तेजी से कार चलाते हुए अस्पताल के अंदर आ रहे थे और दुलीचंद अस्पताल से बाहर आ रहा था। हालांकि, समय रहते दोनों के ब्रेक लगाने से कारों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।
इस घटना के बाद रोहतगी और दुलीचंद में काफी बहस भी हुई। दुलीचंद ने रोहतगी पर जानबूझकर उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से दुर्घटना करने का आरोप लगाया। वहीं, रोहतगी एक जरूरी ऑपरेशन की जल्दबाजी की बात कहते रहे। बाद में मौके पर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने दोनों को समझाया।
एससी-एसटी एसोसिएशन ने की शिकायत
बाद में ऑल इंडिया एससी-एसटी एसोसिएशन के सचिव अभय मीणा ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुपर्णा रायसेन से कर दी। इस पर रायसेन ने एक नोटिस जारी कर रोहतगी से जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि संविदा पर लगे रोहतगी हड्डियों के डॉक्टर हैं। रोहतगी रेलवे अस्पताल में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
#रेलवेअस्पताल #कारदुर्घटना #डॉक्टर #नर्सिंगकर्मी #शिकायत #जांच
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.