गंगापुर सिटी में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला, शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस

गंगापुर सिटी में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला, शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस

गंगापुर सिटी : गंगापुर सिटी में एक शिक्षिका द्वारा फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि महिला अभ्यर्थी ने नियम विरुद्ध नियुक्ति प्राप्त की है। चयन बोर्ड की उच्चस्तरीय जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की ओर से शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह मामला छाण कस्बा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में PTI के पद पर कार्यरत मंजू गुप्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला अभ्यर्थी के विरुद्ध विभागीय और चयन बोर्ड से कड़ी कार्रवाई का इंतजार है।

G News Portal G News Portal
1442 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.