कोटा : राजस्थान के कोटा में बुधवार को कथित 'लव जिहाद' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान और धर्म छिपाकर कोटा की एक नाबालिग कोचिंग छात्रा से दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर लखनऊ ले जाने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, लखनऊ निवासी रजाक नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम 'आदि' बताया और अपने मुस्लिम धर्म को छिपाकर कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही एक नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर ली। कई दिनों तक चली बातचीत के बाद रजाक छात्रा को लेने कोटा पहुंचा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर 11 जुलाई को टैक्सी से लखनऊ के लिए रवाना हो गया। लोकेशन ट्रेस होने से बचने के लिए उसने रास्ते में छात्रा के मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दी।
सिम तोड़े जाने और रजाक के बातचीत के लहजे से छात्रा को उसके धर्म पर शक हुआ। किसी बहाने से छात्रा ने रजाक से फोन लिया और अपनी बहन को पूरी जानकारी दी। सकते में आई बहन ने छात्रा को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने को कहा। मौका पाकर छात्रा ने टैक्सी ड्राइवर को पूरी बात बताई और मदद मांगी। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए टैक्सी को सीधा उत्तर प्रदेश के झांसी थाने ले गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
झांसी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और कोटा पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर झांसी पहुंची कोटा पुलिस दोनों को अपने साथ कोटा ले आई।
कोटा पहुंचने पर पुलिस ने छात्रा को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया। युवक रजाक को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति ने छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रजाक की उम्र 25 साल है, जबकि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी उम्र 18 साल बताई थी। समिति की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि रजाक इंस्टाग्राम पर अपना धर्म और नाम बदलकर उससे बात करता था। छात्रा ने बताया कि रजाक चिकनी-चुपड़ी बातें कर उसे धोखे में रखकर अपने साथ ले जा रहा था। उसे सपने में भी नहीं लगा था कि 'आदि' नाम का युवक रजाक होगा। थाने पहुंचकर ही उसे युवक के असली नाम का पता चला।
बाल कल्याण समिति की बैठक में सदस्य ऋषभ जैन, अंजुमन बानो, हरप्रीत कौर राणा और बाबूलाल भी मौजूद थे।
#कोटा #लवजिहाद #नाबालिगछात्रा #कोचिंगसिटी #राजस्थानपुलिस #जयपुर #सोशलमीडियाधोखाधड़ी #किडनैपिंग #अपराधसमाचार #जागरूकता
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.