जयपुर: परिवहन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जयपुर में चल रही तीन कारों में से दूसरी कार भी पकड़ी गई है। RJ14AC0755 नंबर प्लेट लगाकर तीन कारें चल रही थीं, जिसका खुलासा ज़ी मीडिया ने 27 जनवरी को किया था। ज़ी मीडिया ने बताया था कि एक BMW और एक किया कार्निवाल गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है।
ज़ी मीडिया की खबर के बाद जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीम ने कार्रवाई शुरू की। 28 जनवरी को झारखंड में पंजीकृत किया कार्निवाल को जब्त किया गया था। आज, इसी मामले में BMW को भी जब्त कर लिया गया है। BMW कार पर आज हरियाणा का मूल पंजीकरण नंबर HR26DG1899 लगा मिला। आरटीओ टीम ने माना कि इस नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ हुई है। डीटीओ संजय शर्मा और परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी ने BMW को जब्त कर लिया है।
#जयपुर #फर्जीनंबरप्लेट #कार #परिवहनविभाग #जब्त
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.