Rajasthan: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से 9 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में उत्तरी जयपुर रिंग रोड, कोटपूतली से आगरा ग्रीनफील्ड हाइवे, जयपुर-किशनगढ़-जोधपुर से अमृतसर ग्रीनफील्ड हाइवे निर्माण आदि शामिल हैं।
श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार मूलभूत आवश्यकताएं हैं।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राजस्थान के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का 58 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में है, इसलिए भारत के 40 प्रतिशत बाजार तक प्रदेश की सीधी पहुंच है।
मुख्य बिंदु:
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.