भवानीमंडी स्टेशन पर 'छप्पर फाड़ झरना', मानसून की पहली बारिश में ही खुली विकास कार्यों की पोल

Rail News। कोटा रेल मंडल के भवानीमंडी स्टेशन पर मानसून की पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। गुरुवार को हुई जोरदार बारिश में स्टेशन पर 'छप्पर फाड़ झरना' बह निकला, जिसे देखकर यात्री हैरान और परेशान नज़र आए। स्टेशन के लगभग पूरे क्षेत्र में बारिश का पानी टपक रहा था, जिससे पूरा प्लेटफॉर्म गीला हो गया और यात्रियों को कहीं भी बैठने की सूखी जगह नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि भवानीमंडी स्टेशन पर भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत योजना' के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भवानीमंडी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का टीन शेड पुराना ही लगा हुआ है और अमृत भारत योजना के तहत इसे बदला नहीं गया है।

यह घटना रेलवे के रखरखाव और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गौरतलब है कि इससे पहले मांडलगढ़ स्टेशन पर भी टीन शेड टपकने का ऐसा ही मामला सामने आया था, जहाँ भी अमृत भारत योजना का काम हुआ था और अधिकारियों ने तब भी यही कहा था कि प्लेटफॉर्म का टीन शेड पुराना ही लगा हुआ है।

बारिश के पहले दौर में ही स्टेशनों पर ऐसी स्थिति यात्रियों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बन रही है और रेलवे प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की जा रही है।


#भवानीमंडी #रेलवेस्टेशन #मानसून #बारिश #अमृतभारतयोजना #रेलवेलापरवाही #यात्रीपरेशानी #कोटा #राजस्थान

G News Portal G News Portal
361 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.