चार बस्ती वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान 17 अगस्त को

चार बस्ती वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान 17 अगस्त को

कोटा। चार बस्ती वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 अगस्त को किया जाएगा। यह समारोह संजय नगर स्थित बज्मे अंसार कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा।

सोसाइटी की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर शिक्षा, खेल, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हाजियों का भी सम्मान किया जाएगा।

सोसाइटी के सदर अब्दुल हनीफ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी मोहम्मद जुबैर होंगे, जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अनीस अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


#Kota #CharBastiWelfareSociety #PratibhaSamman #CommunityEvent #SanjayNagar #KotaNews

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.