चौथ का बरवाड़ा: शेयर मार्केट ट्रेंडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा: शेयर मार्केट ट्रेंडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा: चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विक्की उर्फ विक्रम मीणा है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलिग्राम, मेटा और व्हाट्सएप पर चैनल बनाकर लोगों को शेयर मार्केट में ट्रेंडिंग करके आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करता था।

करोड़ों रुपये की अवैध लेन-देन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी कार और 1 लाख 12 हजार रुपये नगद भी जब्त किए हैं।

साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती ममता गुप्ता के निर्देशन में पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

#चौथकाबरवाड़ा #साइबरक्राइम #गिरफ्तारी #शेयरमार्केट #ठगी #सवाईमाधोपुर #पुलिस

G News Portal G News Portal
1084 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.