चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.07 ग्राम स्मैक, 75,000 रुपये नकद और एक गाड़ी बरामद की है।

पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा द्वारा की गई इस कार्रवाई में हनुमान पुत्र मूलाराम वैष्णव, निवासी चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा है।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां बेचने वाला था। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

#सवाईमाधोपुर #चौथकाबरवाड़ा #पुलिस #गिरफ्तारी #अवैधमादकपदार्थ #स्मैक

G News Portal G News Portal
304 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.