चौथ का बरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ अंगद पुत्र कमलेश मीणा निवासी झोपड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबाइल फोन में टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर चैनल बनाकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग के एडिटिंग वीडियो डालकर लोगों को रुपए कमाने का झांसा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

#सवाईमाधोपुर #चौथकाबरवाड़ा #पुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी

G News Portal G News Portal
249 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.