चेतना पंचौली को एमए संस्कृत में प्रथम आने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

चेतना पंचौली को एमए संस्कृत में प्रथम आने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

बामनवास /पिपलाई : कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में पिपलाई निवासी चेतना पंचौली को एम.ए. संस्कृत में प्रथम आने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, विशेष अतिथि डॉ. प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री और प्रो. डी.पी. सिंह कुलाधिपति, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान, मुंबई एवं पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चेतना पंचौली के परिवार जनों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। चेतना पंचौली की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का विषय है।
 
#कोटाविश्वविद्यालय #दीक्षांतसमारोह #गोल्डमेडल #चेतनापंचौली #संस्कृत

G News Portal G News Portal
257 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.