जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में प्रदेश के 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के 76 हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
युवाओं को संदेश
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी अन्तर्निहित शक्तियों को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं को असफलता से नही घबराने, मेहनत और निरन्तर प्रयास करने, गुमराह नही होने तथा मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र का निर्माण कर्ता है, ऐसे में उनकी भागीदारी से विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी।
सीकर में 557 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
सीकर जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कुल नव चयनित 640 युवाओं में से 557 पंजीकृत कर्मयोगी युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया।
किस विभाग में कितने युवाओं को मिली नियुक्ति
जिला कोषाधिकारी विक्रम सिंह भूकर ने बताया कि सबसे ज्यादा नियुक्ति वित्त विभाग में 280 युवाओं को कनिष्ठ लेखाकार के पद पर दी गई। इसके अलावा पुलिस विभाग में 100, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 161, अन्य विभागों में 16 युवाओं को विभिन्न पदो पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
यह उत्सव प्रदेश सरकार की युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#मुख्यमंत्रीरोजगारउत्सव #रोजगार #युवा #राजस्थान #विकास
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.