मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव के उत्तरायण होने और बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति न केवल ऋतुओं के परिवर्तन का संदेश देते हैं, बल्कि यह पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं और सामाजिक समरसता को भी उजागर करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व पर सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील बने रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही प्रदेश उन्नति के नए शिखर को छू सकता है।
श्री शर्मा ने पतंगबाजी के दौरान सुरक्षित डोर का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी डोर का उपयोग न करें जिससे किसी जीव-जंतु को हानि पहुंचे। पर्व का आनंद और खुशियां सभी के लिए सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लाए।
#लोहड़ी2025 #मकरसंक्रांति2025 #राजस्थानसंस्कृति #सुरक्षितपतंगबाजी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.