रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ बच्चे का जन्म

रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ बच्चे का जन्म

Rail News: कोटा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बच्चे के जन्म का मामला सामने आया है। बाद में स्टेशन स्टॉफ ने बच्चे और मां को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।

कर्मचारियों ने बताया कि कोटा दादाबाड़ी निवासी अब्दुल कादिर कुरैशी अपनी गर्भवती पत्नी शमा (30) के साथ जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (12181) में सफर कर रहा था। जनरल कोच में बैठे दोनों अशोक नगर से कोटा आ रहे थे। रास्ते में शमा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कोच में कोई सुविधा नहीं होने से दोनों घबरा गए। कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने जैसे-तैसे शमा को संभाले रखा। जैसे-जैसे कोटा नजदीक आता जा रहा था शमा की प्रसव पीड़ा बढ़ती जा रही थी। इसके चलते दोनों की परेशानी और बढ़ गई। सूचना मिलने पर ट्रेन में गश्त कर रहे आरपीएफ जवान विक्रम सिंह ने मामले की सूचना तुरंत कोटा में दी। गनीमत रही कि ट्रेन में प्रसव नहीं हुआ।

प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म

सूचना मिलने पर कोटा स्टेशन पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक हरिओम सिंह अपने स्टॉफ और महिला सफाई कर्मचारी के साथ पहले से तैयार थे। ट्रेन सुबह करीब 7 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पहुंची। यहां प्लेटफार्म पर उतरते ही शमा के और ज्यादा दर्द होने लगा। दर्द के चलते शमा को ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। इसके चलते शमा प्लेटफार्म पर ही बैठ गई। इसके बाद महिला कर्मचारियों की मदद से शमा ने स्टेशन पर ही एक लड़के को जन्म दे दिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से शमा और बच्चे को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। समय पर मदद मिलने पर शमा और अब्दुल ने रेल कर्मचारियों का आभार जताया है।

हैशटैग: #कोटा #रेलवे_स्टेशन #बच्चा_जन्म #प्रसव #जेके_लोन_अस्पताल #आरपीएफ #दयोदय_एक्सप्रेस

G News Portal G News Portal
329 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.