जयपुर: झोटवाड़ा क्षेत्र में खुले बोरवेल और कुएं अब किसी भी हादसे का कारण नहीं बनेंगे। कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनसुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अधिकारियों से संवाद कर 85 खुले बोरवेल और कुएं को ढकवाने का कार्य सुनिश्चित किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर झोटवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर इन जोखिमपूर्ण स्थानों को जल्द से जल्द ढकवाने के निर्देश दिए। यह कदम स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से बच्चों, की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। बोरवेल और कुएं खुले रहने के कारण कई जगहों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी, लेकिन अब इस पहल से ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।
स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का यह कदम क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा योगदान है। अधिकारियों ने भी इस दिशा में तेजी से काम किया और सभी 85 बोरवेल और कुएं को सुरक्षित तरीके से ढक दिया।
इस पहल से झोटवाड़ा क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं और जनप्रतिनिधि के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आगे भी ऐसी समस्याओं पर काम करने का भरोसा दिलाया है, जिससे झोटवाड़ा क्षेत्र और अधिक सुरक्षित और विकसित बन सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.