गंगापुर सिटी। अपना घर सेवा समिति, गंगापुर सिटी की महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता मौर्य को सूचना मिली कि एक लावारिस व्यक्ति रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे, रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही समिति के पदाधिकारी सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंचे।
समिति अध्यक्ष श्री रमेश चन्द पट्टीवाले, पुरुष इकाई संरक्षक श्री मोतीलाल रावत, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार बंसल एवं वित्त सचिव श्री कमलेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और लावारिस व्यक्ति से बातचीत की। बातचीत के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति विक्षिप्त अवस्था में था और गंदगी में सना हुआ था। उसने अपना नाम श्री किशोर (उम्र 50 वर्ष) बताया।
इसके बाद समिति ने तुरंत अपना घर आश्रम, भरतपुर से एम्बुलेंस और सेवा साथियों को बुलवाया। पुलिस थाना उदेई मोड़, गंगापुर सिटी में सत्यापन करवाने के बाद सेवा साथी श्री रूप सिंह जी एवं श्री गोकुल जी के साथ लावारिस व्यक्ति को अपना घर आश्रम, भरतपुर के लिए रवाना किया गया।
इस मानवीय कार्य में पुलिस थाना उदेई मोड़ के अधिकारियों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अपना घर सेवा समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.