कोटा। कोटा रेल मंडल के कार्मिक विभाग में अनुशासन का नया दौर शुरू हो गया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (सीनियर डीपीओ) अविरल शर्मा ने पदभार संभालते ही कार्यालय में समय पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब मनमर्जी से ऑफिस आने-जाने वाले बाबुओं और अधिकारियों की खैर नहीं होगी।
नए आदेश के मुताबिक, अब रोज सुबह ठीक 10:15 बजे सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर सीनियर डीपीओ के चेंबर में जमा कराने होंगे।
10:00 बजे तक चेकिंग: इससे पहले सुबह 10 बजे सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (APO) रजिस्टरों की जांच कर अनुपस्थित कर्मचारियों के कॉलम में 'क्रॉस' लगाएंगे।
केंद्रीकृत व्यवस्था: अब सभी रजिस्टर अलग-अलग शाखाओं के बजाय 'पे-बिल शाखा' के मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पास एक ही जगह रखे जाएंगे।
अब तक डीआरएम ऑफिस के कई अनुभागों में हाजिरी रजिस्टर अलमारी में बंद रहते थे, जिससे कर्मचारी कई दिनों के हस्ताक्षर एक साथ कर देते थे। नए नियमों से इस धांधली पर लगाम लगेगी।
छुट्टियों के नियम भी सख्त: मुख्य और कार्यालय अधीक्षकों की छुट्टियां अब HRMS पोर्टल के जरिए सीनियर डीपीओ ही मंजूर करेंगे। इसके लिए कई दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा।
सैनिटरी स्टाफ: जनरेटर अनुभाग के तहत तैनात सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां अब APO स्तर से स्वीकृत होंगी।
जहाँ एक ओर इस सख्ती का स्वागत हो रहा है, वहीं कुछ व्यावहारिक चुनौतियां भी सामने आई हैं:
दिव्यांग कर्मचारियों की समस्या: ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले दिव्यांग रेलकर्मियों के लिए रोज हाजिरी लगाने तीसरी मंजिल पर जाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
नियम पुराना, पालना अब: उल्लेखनीय है कि यह नियम रेलवे में पहले से लागू है और जबलपुर व भोपाल मंडलों में इसका पालन हो रहा है, लेकिन कोटा में लंबे समय से कर्मचारी 10:30 बजे आकर 1 बजे गायब होने और फिर शाम को मनमर्जी से जाने की आदत डाल चुके थे।
बजट: राजस्थान को ₹10,228 करोड़, कोटा मंडल में 160 की रफ्तार जल्द।
परीक्षा: LI परीक्षा 1 साल में 3rd बार स्थगित, CBI जांच का साया।
वेंडर: अब ड्रेस कोड (सफेद शर्ट-ग्रे पैंट) और ID कार्ड हुआ अनिवार्य।
खेल: 58 वर्षीय सत्य नारायण मालव ने जीती 42 KM की जयपुर मैराथन।
होली स्पेशल: सोगरिया-दानापुर के बीच 28 फरवरी से चलेगी विशेष ट्रेन।
प्रशासन: सीनियर DPO की सख्ती, सुबह 10:15 बजे चेंबर में मंगवाया हाजिरी रजिस्टर।
#KotaRailway #DRMKota #RailwayDiscipline #IndianRailways #StaffAttendance #KotaNews #AdministrativeReform #WestCentralRailway
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.