Rail News Kota। ट्रॉयल के दौरान वंदे भारत स्लीपर रेक से एक गाय टकराने का मामला सामने आया है। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन क्षतिग्रस्त भी हुई है। हालांकि ट्रेन का परीक्षण अभी भी जारी है।
यह घटना बुधवार को कोटा से लबान के बीच ट्रॉयल के दौरान की बताई जा रही है। ट्रॉयल के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ रही वंदे भारत की चपेट में एक गाय आ गई। घाट का बराना और लबान स्टेशनों के बीच हुई इस घटना में तेजी से टक्कर लगने पर गाय दूर जाकर गिरी। ट्रेन भी कुछ दूर जाकर रुक गई। इसके बाद जांच के दौरान चालकों को पाइप आदि ट्रेन के कुछ कलपुर्जें भी क्षतिग्रस्त मिले।
ट्रॉयल जारी
इसके बाद कोटा आकर ट्रेन की मरम्मत की गई। मरम्मत का काम गुरुवार को भी चला। मरम्मत के बाद लबान तक ट्रेन का ट्रॉयल फिर से किया गया। बुधवार को इस ट्रेन का ट्रॉयल नागदा रेलखंड में होगा।
पहले भी टकरा चुकी है
उल्लेखनीय है कि लबान रेलखंड में पहले ट्रॉयल के दौरान भी एक गाय वंदे भारत ट्रेन से टकरा चुकी है। इस घटना में भी वंदे भारत ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
फेंसिंग के बाद भी घटनाएं
उल्लेखनीय है कि जानवरों को पटरी पर आने से रोकने के लिए रेलवे द्वारा पटरी के दोनों तरफ फेंसिंग करवाई गई है। लेकिन इसके बाद भी जनवरों को पटरी पर आना पूरी तरह बंद नहीं हो रहा है। इसका कारण फेंसिंग का जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होना सामने आ रहा है। फेंसिंग लगने से कई जगह छुटी हुई भी है।