विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आया गोवंश

विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आया गोवंश

टोंक: शहर के मुहम्मद खां के पुल चौराहे पर एक दुखद घटना घटी, जिसमें विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस पोल में करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो चुकी है। हर बार फॉल्ट ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। करंट दौड़ने के बाद इलाके की बिजली बंद कर दी गई है। विद्युत निगम की FRT टीम भी मौके पर पहुंची है।

G News Portal G News Portal
215 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.