सवाई माधोपुर: जिले में साइबर अपराधों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन शील्ड" के तहत एक ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय पुत्र भंवर लाल मीना, निवासी कावड़, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर क्लिक न करें।
#सवाईमाधोपुर #साइबरक्राइम #ऑपरेशनशील्ड #गिरफ्तारी #सुरक्षा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.