करौली: करौली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को बेंगलुरु, कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ओला कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक परिवादी से ₹1,35,000 की ठगी की थी।
साइबर थाना पुलिस निरीक्षक सुणीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे ओला कंपनी की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ₹1,35,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। प्रारंभिक जांच में यह एक सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, साइबर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर, पुलिस टीम ने आरोपी का पता बेंगलुरु, कर्नाटक में लगाया। पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस निरीक्षक सुणीलाल ने बताया कि इस गिरफ्तारी में महिला कांस्टेबल रेनू शर्मा की मुख्य भूमिका रही, जिनकी सूझबूझ और लगन से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वह किसी बड़े साइबर ठगी गिरोह का हिस्सा है और उसने पहले भी इस तरह की वारदातें की हैं या नहीं।
#करौलीपुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तार #ओलाफ्राड #बेंगलुरु #साइबरक्राइम #राजस्थानपुलिस #धोखाधड़ी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.