थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

जयपुर। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि और परिणाम घोषित करने की तारीख जारी कर दी। यह परीक्षा केवल REET पास अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिससे शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों में उत्साह की लहर है।

परीक्षा तिथि और रिजल्ट डेट घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। यह भर्ती प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (Level 1 & 2) के पदों के लिए होगी।

रीट पास अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस परीक्षा में केवल राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में सफल अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में रीट का आयोजन किया गया था। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

भर्ती परीक्षा का संशोधित कैलेंडर जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें तृतीय श्रेणी अध्यापक (Level 1 & 2) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को भी शामिल किया गया है।

अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। अब सभी की नजरें परीक्षा की तैयारी और परिणाम पर टिकी हैं।

#ThirdGradeTeacher #REETExam #RajasthanTeacherRecruitment #RSSBExamCalendar #EducationNews

 

G News Portal G News Portal
303 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.