12 दिन से लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव, इलाके में सनसनी

12 दिन से लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव, इलाके में सनसनी

भरतपुर: जिले के बयाना क्षेत्र के टूंडपुरा गांव में गत 12 दिनों से लापता बुजुर्ग रतन सिंह गुर्जर (75) निवासी रीजवास गांव (करौली) का 30 फीट गहरे सूखे कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

क्या है मामला?

बुजुर्ग रतन सिंह 3 फरवरी को टूंडपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जब वह दो दिन तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सूरौठ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार सुबह स्थानीय किसानों को खेतों में काम करते समय कुएं से तेज बदबू आने पर शक हुआ। जांच करने पर उन्हें कुएं में एक शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान रतन सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया है कि शव बयाना के टूंडपुरा में मिला है, लेकिन मामले की कानूनी कार्रवाई सूरौठ थाना पुलिस कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सूरौठ सीएचसी भेज दिया है।

#भरतपुर #शव #कुआं #लापता #गुमशुदगी #पोस्टमॉर्टम

G News Portal G News Portal
229 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.