दीपक बडगुर्जर दोबारा चुने गए पॉइंट्समैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

दीपक बडगुर्जर दोबारा चुने गए पॉइंट्समैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोटा। ऑल इंडिया पॉइंट्समैन एसोसिएशन की राष्ट्रीय संरक्षा संगोष्ठी नागपुर में संपन्न हुई। इसमें कोटा मंडल के दीपक बडगुर्जर को दोबारा से एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, सेंट्रल वर्किंग कमेटी में राष्ट्रीय महामंत्री जयपुर के पुरुषोत्तम दास गोठवाल, टीकाराम यादव को वर्किंग अध्यक्ष और कैलाश को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया।

मनोज गोस्वामी को सहायक सचिव, सतीश चौधरी और उमेश परिहार को सहायक सचिव चुना गया।

पॉइंट्समैन कर रहे 12 घंटे ड्यूटी

संगोष्ठी में पॉइंट्समैनों के बिना ओवरटाइम के 12 घंटे ड्यूटी, अवकाश और रेस्ट समय पर नहीं मिलने, रिस्क अलाउंस, फोर ग्रेड पे स्ट्रेचर, 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर, गेट अलाउंस, यूनिफॉर्म चेंज, संरक्षा उपकरण, विभागीय वैकेंसी बार-बार रद्द होने तथा पुरानी पेंशन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

#पॉइंट्समैनएसोसिएशन #राष्ट्रीयउपाध्यक्ष #दीपकबडगुर्जर #नागपुर #संरक्षાસंगोष्ठी #रेलवे #कर्मचारीसमस्याएं

G News Portal G News Portal
205 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.