आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग, रेलवे यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग, रेलवे यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

कोटा। आठवें वेतन आयोग का जल्द से जल्द गठन करने की मांग को लेकर रेलवे एम्पलाई यूनियन ने शुक्रवार को कोटा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन के आह्वान पर निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वेतन आयोग का गठन नहीं किया गया तो वे 'रेल रोको आंदोलन' शुरू कर देंगे।

सरकार ने घोषणा करके भुलाया: यूनियन

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने कहा कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा तो कर दी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मचारियों को समय पर इसका लाभ मिलना मुश्किल लग रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। गालव ने कहा कि यदि सरकार समय रहते इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देती, तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

कर्मचारियों की कार्यदशा में सुधार की मांग

प्रदर्शन के दौरान, यूनियन ने एक अलग ज्ञापन भी DRM को सौंपा, जिसमें स्टेशन मास्टर, शंटिंग मास्टर, TNC और पॉइंट्समैन जैसे कर्मचारियों की कार्यदशा में सुधार और लिपिकीय स्टाफ की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन को सहायक महामंत्री नरेश मालव, जोनल कोषाध्यक्ष इरशाद खान, आशाराम मीणा और अनिल मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सहायक मंडल सचिव बीएन शर्मा, मनीष मीणा और आशीष कटारा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

#RailwayUnion #Protest #8thPayCommission #Kota #Railways #MukeshGalav

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.