चौमूं, शिवदासपुरा और बस्सी को सैटेलाइट टाउन बनाने की मांग विधानसभा में गूंजी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को विधायक कालीचरण सराफ ने नगरीय विकास एवं आवासन मण्डल की मांग एवं अनुदान पर बहस के दौरान चौमूं, शिवदासपुरा और बस्सी को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुंबई की तर्ज पर अंधेरी, जोगेश्वरी की तरह इन क्षेत्रों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस सैटेलाइट टाउन बनाया जाए।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कालीचरण सराफ ने बहस के दौरान पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में ऐसा लगता था जैसे गहलोत केवल जोधपुर के मुख्यमंत्री थे और शांति धारीवाल कोटा के यूडीएच मंत्री। बाकी सभी क्षेत्रों की अनदेखी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए जयपुर, कोटा और जोधपुर के दो टुकड़े कर दिए, जिससे इन शहरों में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की तारीफ

सराफ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वे जयपुर के विधायक होने के बावजूद प्रत्येक शहर के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जयपुर, कोटा और जोधपुर में एक निकाय का ऐलान किया है और अब राज्य में एक राज्य, एक चुनाव की व्यवस्था लागू की जाएगी। नवम्बर में निकाय और पंचायती राज चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

यूनेस्को सर्टिफिकेट छीनने की चेतावनी

भाजपा विधायक ने परकोटा क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में परकोटे का सत्यानाश कर दिया गया। यदि यूनेस्को की टीम यहां आ जाए तो जयपुर का विश्व संरक्षित स्मारक का सर्टिफिकेट छीन लिया जाएगा।

लाल कोठी कॉलोनियों के पट्टों पर रोक

कालीचरण सराफ ने कहा कि लाल कोठी क्षेत्र की 13 कॉलोनियों के निवासियों ने पट्टे के लिए पैसे भी जमा कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह कहकर पट्टे देने का काम रोक दिया कि राज्यपाल ने कॉलोनियों के नियमन पर हस्ताक्षर नहीं किए।

मांगों को लेकर सरकार से आग्रह

सराफ ने सरकार से आग्रह किया कि चौमूं, शिवदासपुरा और बस्सी को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया जाए ताकि इन क्षेत्रों में बेहतर नगरीय सुविधाएं विकसित हो सकें।

#SatelliteTown #JaipurDevelopment #BJPVsCongress #RajasthanNews

 

G News Portal G News Portal
188 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.