कोटा: सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार दुबे ने कोटा से प्रयागराज कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, जबलपुर जोन के महाप्रबंधक और कोटा डीआरएम को ट्वीट कर और जीएम जबलपुर, कोटा डीआरएम और डीसीएम कोटा WCR को व्हाट्सएप कर इस मांग को रखा है।
दुबे ने कहा है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए कोटा डिवीजन से गंगापुर सिटी होते हुए कोई रेलगाड़ी नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ मेले में शामिल होने के लिए जाते हैं और उन्हें यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कोटा डीआरएम ने दुबे के इस टवीट पर जवाब देते हुए कहा है कि उनकी इस मांग पर शीघ्र विचार किया जाएगा और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
#कोटा #प्रयागराज #कुंभमेला #स्पेशलट्रेन #नरेशकुमारदुबे #रेलवे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.