आरक्षण कार्यालय में कार पार्किंग को लेकर विवाद, आरपीएफ जवान और युवकों में हाथापाई

आरक्षण कार्यालय में कार पार्किंग को लेकर विवाद, आरपीएफ जवान और युवकों में हाथापाई

कोटा। कोटा आरक्षण कार्यालय के पास शनिवार को कार पार्किंग को लेकर दो युवक और एक आरपीएफ जवान आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे दो युवक कार से आरक्षण कराने आए थे। उन्होंने अपनी कार आरक्षण कार्यालय के पास सड़क किनारे नो पार्किंग एरिया में खड़ी कर दी।

मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने यातायात प्रभावित होने का हवाला देकर युवकों से कार हटाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस और गर्मा-गर्मी हो गई।

बात आपशब्दों तक पहुंच गई और हाथापाई शुरू हो गई। आरपीएफ जवान ने एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे पार्सल कार्यालय और फुट ओवर ब्रिज से होता हुआ आरपीएफ पोस्ट ले गया। फुट ओवर ब्रिज पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए कई यात्री और दूसरा युवक घटना का वीडियो बनाते रहे।

फिलहाल आरपीएफ द्वारा युवकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई है।

#कोटा #आरक्षण_कार्यालय #पार्किंग #विवाद #आरपीएफ #हाथापाई #यातायात #अपराध

G News Portal G News Portal
521 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.