सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को सूरवाल थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के नए भवन के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह थाना प्रभारी जयप्रकाश को भूमि आवंटन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में सहयोग करें।
कलक्टर ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और थाना बनने से अब तक दर्ज हुए अपराधों के रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने सूरवाल क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी जानकारी ली और हत्या, बलात्कार, चोरी, अवैध बजरी परिवहन/निर्गमन जैसे मामलों पर चर्चा की।
कलक्टर ने थाने में रखे अनावश्यक हथियारों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन में जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वह थाने में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करें।
मुख्य बिंदु:
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.