आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी को हिंडौन में

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी को हिंडौन में

हिंडौन सिटी। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी को हिंडौन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक स्टेशन रोड स्थित जाटव छात्रावास में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गुलपाड़िया करेंगे।

बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रभारी रिंकू जाटव भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को मजबूत करना और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करना है। बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

पार्टी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से इस बैठक में समय पर पहुंचने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

G News Portal G News Portal
531 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.