डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार, एक साल से थी तलाश

डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार, एक साल से थी तलाश

कोटा: जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोडा चूरा के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को पिछले एक साल से तलाश थी।

थानाधिकारी अशोक सैनी ने बताया कि जीआरपी ने करीब एक साल पहले अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वे यह डोडा चूरा मध्य प्रदेश निवासी गोपाल से लाते हैं। तभी से जीआरपी गोपाल की तलाश कर रही थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी ने गोपाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

#कोटा #जीआरपी #गिरफ्तारी #डोडाचूरा #तस्करी #अवैधमादकपदार्थ

G News Portal G News Portal
136 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.