देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा, पेट्रोल-डीजल पर भी बढ़े 2 रुपये प्रति लीटर

देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा, पेट्रोल-डीजल पर भी बढ़े 2 रुपये प्रति लीटर

नई दरें आज रात 12 बजे से होंगी लागू; राजस्थान में घरेलू सिलेंडर की कीमत पहुंची ₹856.50

LPGPriceHike: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। केंद्र सरकार ने सोमवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹856.50 हो गई है। इससे पहले महिला दिवस पर यानी 8 मार्च 2024 को सरकार ने सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की कटौती की थी, जिसके बाद राजस्थान में सिलेंडर ₹806.50 में मिल रहा था।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह ₹500 से बढ़कर ₹550 हो जाएगी, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के लिए ₹803 से बढ़कर ₹853 हो जाएगी।"

पेट्रोल-डीजल पर भी असर

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि पेट्रोलियम मार्केट एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने बताया कि यह बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। कंपनियों को यह बढ़ी हुई ड्यूटी अपनी कमाई में से वहन करनी होगी।

पुरी ने आगे कहा, "हम हर 2-3 सप्ताह में समीक्षा करते हैं। यह जो एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि की गई है, उसका उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को गैस क्षेत्र में हुए 43,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करना है।"

कमर्शियल सिलेंडर पर राहत

वहीं, 1 अप्रैल 2024 को सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की थी। इससे राजस्थान में इसकी नई कीमत ₹1790 हो गई है, जो पहले ₹1830.50 थी। हालांकि तब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


#LPGPriceHike #PetrolDieselPrice #Mahngai #RajasthanNews #GasCylinderRate #FuelPriceUpdate #HardeepPuri #PMUY #OilCompanies #PetrolDieselRate #BreakingNews

G News Portal G News Portal
277 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.