कोटा। अजमेर-संतरागाछी ट्रेन (18010) में सफर कर रहे यात्री उस समय दंग रह गए जब उन्होंने देखा कि जिस कोच के लिए उन्होंने भारी-भरकम किराया चुकाया है, उसे पैंट्रीकार के कर्मचारियों ने अपना गोदाम बना लिया है। ट्रेन के AC कोच B-6 को पैंट्रीकार कर्मियों ने पानी की बोतलों और अन्य सामानों से पूरी तरह पाट दिया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि पैंट्रीकार स्टाफ ने कोच के भीतर इतनी पानी की बोतलें जमा कर दी थीं कि लोगों को अपना निजी सामान रखने तक की जगह नहीं मिली। कोच के गलियारे (Passage) में सामान भरा होने के कारण यात्रियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यात्री वॉशरूम तक जाने के लिए भी जद्दोजहद करते नजर आए।
हद तो तब हो गई जब पैंट्रीकार कर्मियों ने ट्रेन के मुख्य दरवाजे पर भी पानी के डिब्बे और बोरियां जमा कर दीं। इसके चलते गेट पूरी तरह पैक हो गया और स्टेशनों पर रुकने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि जो यात्री उतरना चाहते थे, वे अंदर ही फंस गए।
परेशान यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में मौजूद स्टाफ से कई बार इस अव्यवस्था की शिकायत की, लेकिन पैंट्रीकार वालों के रसूख के आगे किसी ने सुध नहीं ली। पूरे एसी कोच पर एक तरह से पैंट्रीकार संचालकों का कब्जा नजर आया। यात्रियों ने अब इस मामले की शिकायत रेल मंत्रालय और कोटा मंडल के उच्च अधिकारियों से सोशल मीडिया के जरिए की है।
रेलवे की बड़ी लापरवाही! पैंट्रीकार वालों ने एसी कोच को बनाया गोदाम, गेट तक हुआ जाम।
अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (18010) के बी-6 कोच में पैंट्रीकार कर्मचारियों की मनमानी का वीडियो सामने आया है। पानी की बोतलों से पूरा कोच भर दिया गया, जिससे यात्रियों का सामान रखना और स्टेशन पर उतरना तक दूभर हो गया। देखिए यात्रियों ने कैसे बयां किया अपना दर्द।
#IndianRailways #PantryCarHighhandedness #AjmerSantragachiExpress #RailwayPassengerSafety #KotaRailway #RailwayConsumerForum #RailMadad #BreakingNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.