SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन और एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में की गई।

सिग्नेचर के एवज में मांगी थी रिश्वत

एसीबी महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर इकाई को शिकायत मिली थी कि डॉ. मनीष अग्रवाल, जो SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD हैं, परिवादी से ब्रेन कॉइल के बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

परिवादी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के लिए ब्रेन कॉइल सप्लाई करता है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और डॉ. अग्रवाल को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी दस्तावेज व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी का सख्त संदेश

महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसीबी आगे भी भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाएगा।

यह मामला न केवल चिकित्सा जगत को झकझोरता है बल्कि सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

#JaipurNews #ACBTrap #RajasthanNews #SMSHospital #Corruption #ACB #जयपुर #राजस्थान

G News Portal G News Portal
157 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.