रेलवे ग्राउंड में ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का पानी भरने से कर्मचारी परेशान

रेलवे ग्राउंड में ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का पानी भरने से कर्मचारी परेशान

 

कोटा। कोटा स्थित रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में एक बार फिर बारिश का पानी भर गया है, जिससे खेलने, कूदने और व्यायाम करने के लिए आने वाले रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से पूरे ग्राउंड में बड़ी मात्रा में पानी भरे रहने के कारण कर्मचारियों ने ग्राउंड आना ही बंद कर दिया है।

नियमित रूप से ग्राउंड आने वाले कर्मचारियों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए रेलवे प्रशासन ने ग्राउंड में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की थी। हालांकि, लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया यह ड्रेनेज सिस्टम पहली ही बारिश में पूरी तरह फेल हो गया और अब इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है।

पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मानसून के दौरान यह ग्राउंड लगभग बंद ही रहता है, जिससे खिलाड़ियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर्मचारियों को असुविधा होती है। यह स्थिति रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है।

#Kota #RailwayGround #DrainageSystemFail #Waterlogging #MonsoonTroubles #RailwayEmployees #SportsGround #KotaNews

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.