डीआरएम ने स्टेशन पर किया निरीक्षण, मॉर्निंग वॉक से लेंगे फीडबैक

डीआरएम ने स्टेशन पर किया निरीक्षण, मॉर्निंग वॉक से लेंगे फीडबैक

कोटा। डीआरएम अनिल कालरा ने रविवार को कोटा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। दोपहर बाद करीब 2 घंटे तक चले इस दौरे में उन्होंने पिछले निरीक्षणों के दौरान पाई गई कमियों का फीडबैक लिया। डीआरएम ने अधिकारियों को चेताया कि निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए वे सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर मॉर्निंग वॉक के दौरान भी निरीक्षण करेंगे।

पिछले कुछ दिनों से स्टेशन पर चल रहे काम और सुधारों के चलते यात्रियों को काफी राहत महसूस हो रही है। यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने-उतरने में अब परेशानी नहीं हो रही है, और साफ-सफाई में भी पहले की तुलना में सुधार हुआ है। डीआरएम कालरा के लगातार निरीक्षण का असर स्टेशन की व्यवस्थाओं पर साफ दिखाई दे रहा है।

रेलवे बोर्ड की टीम करेगी निरीक्षण
सोमवार को रेलवे बोर्ड की एक टीम भी कोटा रेलवे स्टेशन का दौरा करेगी। यह टीम अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को इन कार्यों के चलते हो रही किसी भी असुविधा की जांच करेगी।

माना जा रहा है कि हाल ही में कन्नौज में हुए हादसे के बाद इस टीम का गठन किया गया है। रविवार को डीआरएम द्वारा किए गए निरीक्षण को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

डीआरएम के लगातार प्रयास और रेलवे बोर्ड की सक्रियता से कोटा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार की उम्मीद की जा रही है।

#कोटारेलवेस्टेशन #डीआरएमनिरीक्षण #अमृतभारतयोजना #रेलवेबोर्डजांच

G News Portal G News Portal
140 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.