कोटा। डीआरएम अनिल कालरा ने बुधवार को कोटा स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर निरीक्षण के दौरान कालरा ने वाहन पार्किंग स्टैंड और यातायात व्यवस्था को देखा। इस दौरान कालरा ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार के विशेष निर्देश दिए। कालरा ने कहा कि अव्यस्थित यातायात के चलते यात्रियों को परेशानी नहीं होने चाहिए।
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत योजना के तहत चल रहे काम के चलते ठेकेदार ने स्टेशन परिसर में कई जगह बेरिकेट्स लगा रखे हैं। इस कारण स्टेशन परिसर में कई जगह रास्ता बंद हो रहा है। इसके चलते स्टेशन परिसर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ट्रेन के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कई बार नो पार्किंग एरिया में भी वाहन खड़े हो जाते हैं। इसके चलते कई बार यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम में फंसने ट्रेन छूटने का डर बना रहता है।
गौरतलब है कि पद संभालने के बाद से कालरा यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते काम से स्टेशन पर बिगड़ी यात्री सुविधाएं काफी हद तक पटरी पर आ गई हैं। अब यहां पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। काम से ज्यादा यात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि इसके चलते काम की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। लेकिन यात्री पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कोटा। कोटा रेल मंडल ने पिछले 10 महिने में स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाते कुल 1518 यात्री पकड़े। इनसे रेलवे ने कुल 3 लाख 3 हजार 6 सौ रूपए का जुर्माना वसूला।
#कोटा_स्टेशन #पार्किंग_समस्या #यात्री_सुविधाएं #गंदगी_पर_जुर्माना
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.