कोटा: मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनिल कालरा ने शुक्रवार को कोटा-रोहलखुर्द रेल खंड का दौरा किया और स्टेशनों पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने छह स्टेशनों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, साथ ही कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डीआरएम अनिल कालरा ने स्पेशल ट्रेन से रवाना होने के बाद सबसे पहले दाढ़देवी स्टेशन का निरीक्षण किया। यहाँ गंदगी और शौचालय में ताला लगा होने की गंभीर शिकायतें मिलने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को जमकर डांट फटकार लगाई।
यही स्थिति दरा स्टेशन पर भी देखने को मिली। दरा में नवरात्र के दौरान मेला भरता है, जहाँ श्रद्धालुओं को स्टेशन पर गंदगी और शौचालय में ताला लगे होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस कारण कालरा ने दरा के स्टेशन अधीक्षक को भी फटकार लगाई।
इसके बाद, डीआरएम कालरा ने भवानीमंडी, शामगढ़ और रोहलखुर्द सहित अन्य स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्री सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।
#DRMAction #DadadeviStation #DaraStation #RailwayInspection #AmritBharatScheme #CleanlinessDrive #KotaRailNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.