शराब के नशे में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

शराब के नशे में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

कोटा: केशवराय पाटन स्टेशन के पास शनिवार शाम को एक युवक ने शराब के नशे में दौंड-अजमेर स्पेशल ट्रेन (09626) के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान लाडपुर गांव निवासी विकास (24) पुत्र राजाराम मीणा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास शुक्रवार से ही घर से गायब था और वह शराब पीने का आदी था। घटना के समय वह शराब के नशे में था और अचानक ट्रेन के आगे कूद गया।

ट्रेन के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन रुकते रुकते भी ट्रेन युवक को रौंद गई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#केशवराय_पाटन #ट्रेन_हादसा #आत्महत्या #शराब

G News Portal G News Portal
214 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.