गंगापुर सिटी (तलावड़ा)। तहसील क्षेत्र तलावड़ा की ग्राम पंचायत खेड़ा बढ़ रामगढ़ मुराड्या के राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोपुरिया ढाणी में इन दिनों शिक्षा का मंदिर खुद उपेक्षा का शिकार है। करीब 60 से 70 बच्चों के नामांकन वाले इस स्कूल का पुराना भवन पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है, जिससे मासूम बच्चों को भारी परेशानियों के बीच शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।
प्रशासनिक उपेक्षा के बावजूद ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा कदम उठाया है। गांव के बड़े-बुजुर्गों और पंच-पटेलों ने सामूहिक रूप से जमीन खरीदकर स्कूल के लिए दान पत्र (Gift Deed) भी कर दिया है। ग्रामीणों की केवल एक ही मांग है कि स्कूल का नया भवन इसी दान की गई जमीन पर बनाया जाए ताकि छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े।
पाड़ा टाइगर युवा टीम के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र मीना ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि हमारी टीम हमेशा विद्यालय विकास और गरीब, किसान, मजदूर की मदद के लिए तैयार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जब ग्रामीणों ने जमीन उपलब्ध करवा दी है, तो भवन निर्माण में देरी क्यों की जा रही है?
बैठक के दौरान गांव के सैकड़ों बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों ने स्कूल निर्माण में हर संभव योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गोविंद पटेल, लड्डू पटेल, मोहन पटेल, भारत लाल मेंबर, कैलाश, मुकेश पटेल, गिरधारी पटेल, रामसे, कालू पटेल, बालकिशन, टीकाराम, जगदीश, संतोष, बाबूलाल, श्यामलाल, चिरंजी और मूल्य पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उग्र मांग करेंगे।
#SaveGovernmentSchools #GangapurCity #EducationFirst #GramPanchayatKhedaBadh #RuralDevelopment #RajasthanEducation #SocialService #TigerYuvaTeam
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.